इंग्लिश नहीं अब एलेक्सा से हिंदी और हिंग्लिश में भी बात कर सकेंगे यूजर्स

Uncategorized

गैजेट डेस्क. अमेजन के वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा से यूजर्स अब हिंदी ही नहीं हिंग्लिश में भी बात कर सकेंगे। कंपनी ने बुधवार को नया अपडेट जारी करते हुए कहा कि ज्यादातर भारतीय हिंदी में ही बात करना पसंद करते हैं, जिसे देखते हुए हमने एलेक्सा में हिंदी और हिंग्लिश भाषा को जोड़ा है। नए अपडेट के साथ ही यह म्यूजिक, बॉलीवुड, क्रिकेट जैसे विषयों के बारे में भी डिटेल जानकारी देगा। कंपनी ने फिलहाल इसे वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट स्पीकर इको में यह सुविधा दी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को नए इको डिवाइस से बस इतना कहना होगा-एलेक्सा, हेल्प मी सेटअप हिंदी।

  1. पहले से इको स्पीकर इस्तेमाल कर रहे भारतीय ग्राहक एलेक्सा ऐप की मदद से डिवाइस सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। जल्द ही यूजर सेटिंग में बदलाव किए बिना भी एलेक्सा से हिंदी और हिंग्लिश में बात कर सकेंगे।

  2. नए फीचर के आने से एलेक्सा अब ‘बॉलीवुड के लेटेस्ट गाने सुनाओ’, ‘क्रिकेट स्कोर बताओ’, ‘शेर की आवाज सुनाओ’ और ‘एलेक्सा, अपने बारे में बताओ’ जैसी कमांड भी समझ सकेगा।

  3. एलेक्सा में हिंदी भाषा की सुविधा बोस के स्मार्ट स्पीकर्स रेंज में भी उपलब्ध है। वहीं मोटोरोला, मायबॉक्स, बोट, पोर्ट्रोनिक्स, फिंगर, सोनी, आईबॉल और डिश जैसे ब्रांड भी अपने एलेक्सा डिवाइस में हिंदी की सुविधा जारी करेगी।

  4. इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के स्मार्ट स्पीकर मार्केट में अमेजन इको का मार्केट शेयर 59% है, जिसके बाद 39% के साथ गूगल होम का स्थान आता है।

  5. भारत में एलेक्सा ने 2017 में डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह हिंदी, तमिल, तेलगु, माराठी और पंजाबी भाषा में कई पॉपुलर प्लेस, नाम, गाने बोलने और समझने लगा था। लेकिन नए अपडेट मिलने के बाद एलेक्सा पूरी तरह से हिंदी और हिंग्लिश भाषा समझेगा और उसका उत्तर भी देगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      new update revealed now Chat with Amazon Alexa in Hindi or Hinglish in India
      ]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *