वॉट्सऐप में आया नया फीचर, किसी भी स्टेटस को म्यूट और हाइड कर पाएंगे

Uncategorized

गैजेट डेस्क. वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में नया अपडेट आया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स स्टेटस को हाइड कर पाएंगे। वॉट्सऐप को अपडेट करने पर ये फीचर भी फीचर अपडेट हो जाएगा। इससे सारे म्यूटेड अपडेट्स खुद ही छिप जाएंगे और दिखाई देना बंद हो जाएंगे। म्यूटेड अपडेट्स टैब में एक ऐरो बना दिख रहा है, इस पर टैप करने के बाद ही आप ये म्यूट किए गए अपडेट्स देख पाएंगे।

वॉट्सऐप करना होगा अपडेट

स्टेटस म्यूटेज फीचर वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.260 में आया है। यदि आप बीटा यूजर नहीं हैं तब आपको इस फीचर का फायदा नहीं मिलेगा। यूजर लेटेस्ट APK फाइल की मदद से भी इस फीचर का फायदा ले सकते हैं। वॉट्सऐप को मिलने वाले अपडेट्स और फीचर्स ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने भी इस फीचर को कन्फर्म किया है। यदि आप बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं लेकिन ये फीचर नहीं मिल रहा है, तब ये जल्द ही अपडेट हो जाएगा।

ऐसे दिखेंगे हिडन स्टेटस

Hides Muted Status

एक बार इस फीचर के अनेबल होने पर सभी म्यूटेड अपडेट्स अपने आप छुप जाएंगे और दिखाई नहीं देंगे। म्यूटेड अपडेट्स टैब में एक ऐरो बना दिख रहा है, इस पर टैप करने के बाद ही आप ये म्यूट किए गए अपडेट्स देख पाएंगे। अभी ऐप में म्यूटेड स्टेटस सबसे नीचे दिखते हैं और पूरी तरह हाइड नहीं होते। अब जरूरत पड़ने पर डाउन ऐरो पर टैप करके म्यूटेड स्टेटस देखे जा सकेंगे और इसी तरह अप-ऐरो पर टैप करके इन्हें दोबारा हाइड भी किया जा सकेगा।

> जिस स्टेटस को म्यूट करना है उस पर लंबा टैब करें।
> अब नई विंडो ओपन होगी, जिसमें MUTE का ऑप्शन होगा। इसके सिलेक्ट कर लें।
> UNMUTE करने के लिए एक बार फिर कॉन्टैक्ट पर टैब करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp Now Hides Muted Status Updates on Android Beta v2.19.260
]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *