6 लेटेस्ट स्मार्टफोन जिनकी कीमत 4 हजार से ज्यादा, लेकिन 7 हजार से कम

Uncategorized

गैजेट डेस्क. फिल्पकार्ट और अमेजन पर चल रही फेस्टिव सेल के दौरान स्मार्टफोन पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। हम इस सेल में मिलने वाले ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 4 हजार रुपए से ज्यादा, लेकिन 7 हजार रुपए से कम है। ये कीमत डिस्काउंट प्राइस के साथ है। यानी सेल के दौरान इन स्मार्टफोन को खरीदने पर बड़ा फायदा मिलेगा। सेल 4 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी।

android smartphone

रेडमी 7A (2GB+16GB)

रेडमी 7A स्मार्टफोन को 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 6,499 रुपए है। यानी आपको 1,500 रुपए (23%) का फायदा होगा। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। वहीं, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 5,799 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 6,999 रुपए है। यानी इस फोन पर 1,200 रुपए का फायदा मिलेगा।

android smartphone

इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस

इस स्मार्टफोन को 5,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 7,999 रुपए है। यानी आपको 2,500 रुपए (31%) का फायदा होगा। इसमें 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसे मिडनाइट ब्लैक, मोचा ब्राउन और सेफायर सियान कलर में खरीद सकते हैं।

android smartphone

जिओनी F9 (3GB+32GB)

इस स्मार्टफोन को 5,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 7,900 रुपए है। यानी आपको 1,910 रुपए (24%) का फायदा होगा। इसमें 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसे ब्लैक, ब्लू और शैम्पेन कलर में खरीद सकते हैं।

android smartphone

रेडमी 8A (2GB+32GB)

रेडमी 8A स्मार्टफोन को 6,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 7,999 रुपए है। यानी आपको 1,500 रुपए (18%) का फायदा होगा। इसमें 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसे मिडनाइट ब्लैक, ओसिन ब्लू और सनसेट रेड कलर में खरीद सकते हैं।

android smartphone

ओप्पो A3s (2GB+16GB)

इस स्मार्टफोन को 6,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 11,990 रुपए है। यानी आपको 5,000 रुपए (41%) का फायदा होगा। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसे पर्पल और रेड कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन के 3GB और 4GB रैम वैरिएंट भी मौजूद हैं।

android smartphone

रियलमी C2 (3GB+32GB)

इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 8,999 रुपए है। यानी आपको 2,000 रुपए (22%) का फायदा होगा। इसमें 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसे डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन के 3GB और 4GB रैम वैरिएंट भी मौजूद हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
android smartphone flipkart and amazon sale under rs 7000
]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *