पूजा, कथा से लेकर मेहंदी डिजाइन तक, व्रत में आपकी मदद करेंगे 5 फ्री ऐप्स

Uncategorized

गैजेट डेस्क. आपका स्मार्टफोन करवा चौथ व्रत रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर करवा चौथ से जुड़े ऐसे कई फ्री ऐप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से व्रत की विधि, व्रत कथा, मेहंदी डिजाइन के बारे में जान सकते हैं। हम यहां ऐसे ही 5 अलग-अलग ऐप्स के बारे में बता रहे हैं।

करवा चौथ व्रत पूजा विधि 2019

Karwa Chauth 2019

इस ऐप पर करवा चौथ व्रत पूजा की विधि हिंदी में मौजूद है। साथ ही, व्रत का मुहुर्त, व्रत का महत्व जैसी कई जानकारियां भी हैं। विधि को पढ़कर आप इस व्रत के बारे में जान सकती हैं और आसानी से पूरा कर सकती हैं। ऐप पर मौजूद जानकारी को आप सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर सकते हैं। इस ऐप का साइज 4.2MB है। इसे एंड्रॉयड 4.0 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

करवा चौथ व्रत कथा (हिंदी)

Karwa Chauth 2019

इस ऐप करवा चौथ व्रत की पूरी कथा हिंदी में दी है। यानी कथा के लिए आपको बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कथा के साथ करवा चौथ माता के मंत्र, आरती, पूजा की विधि, करवा चौथ थाली में लगने वाली पूजा सामग्री की जानकारी भी मिल जाती है। यहां करवा चौथ पंचांग भी दिया है। ऐप का साइज 6.6MB है। इसे एंड्रॉयड 4.4 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth 2019

करवा चौथ व्रत के लिए महिलाओं को पूरा श्रृंगार करना होता है, जिसमें मेहंदी लगाना भी शामिल है। ऐसे में ये ऐप मेहंदी के डिजाइन बताने मे आपकी मदद करता है। ऐप पर हाथों में आगे और पीछे लगाने के हिसाब से कई डिजाइन दिए गए हैं। डिजाइन को सोशल मीडिया पर डायरेक्ट शेयर भी किया जा सकता है। ऐप का साइज 19MB है। इसे एंड्रॉयड 4.0 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

करवा चौथ स्टेटस

Karwa Chauth 2019

इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर स्टेटस अपडेट करने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में आप भी वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर करवा चौथ से जुड़े स्टेटस अपडेट करना चाहती हैं, तब ये ऐप काफी काम का है। यहां पर हिंदी और अंग्रेजी में फोटो फॉर्मेट वाले स्टेटस दिए हैं। जिन्हें डाउनलोड करके आप स्टेटस बना सकती हैं। ऐप का साइज 2.6MB है। इसे एंड्रॉयड 4.3 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

हैप्पी करवा चौथ फोटो फ्रेम्स

Karwa Chauth 2019

करवा चौथ के व्रत से लेकर पूजा करने तक, आप जो भी फोटो क्लिक करती हैं उन्हें इस ऐप की मदद से ज्यादा अट्रेक्टिव बना सकते हैं। यहां पर PNG फॉर्मेट में कई फ्रेम्स दी हैं, आपको सिर्फ फोन गैलरी से या फिर डायरेक्ट कैमरा से फोटो क्लिक करके इस फ्रेम में फिक्स करना है। ऐप का साइज 2.6MB है। इसे एंड्रॉयड 4.3 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karwa Chauth 2019: Puja, Katha, Mehndi Designs, Photo Frames and Status free Android Apps
]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *