signal-app-privacy-settings-how-to-change-everything-about-storage-to-create-a-group

WhatsApp ग्रुप को Signal ऐप पर कैसे ले जाएं?

Apps News Ezeonsoft Tech News

WhatsApp ग्रुप को Signal ऐप पर कैसे ले जाएं?

how to move whatsapp group from whatsapp to signal

कई यूजर्स WhatsApp की इस पॉलिसी के नाखुश हैं और दूसरे विकल्पों को तलाश रहे हैं। कई यूजर्स धीरे-धीरे Signal या Telegram जैसे विकल्पों की तरफ बढ़ रहे हैं। अगर Signal ऐप की बात करें तो यह ऐप यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है। कई यूजर्स का रुझान WhatsApp की तरफ होने लगा है और वो अपना डाटा दूसरी ऐप्स पर ट्रांसफर करने में लगे हैं। ऐसे में अगर आप अपने WhatsApp ग्रुप चैट्स को Signal ऐप पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं WhatsApp ग्रुप चैट्स को कैसे करें Signal ऐप पर ट्रांसफर।

Also read: सिग्नल ऐप का यूज कैसे करें

WhatsApp ग्रुप चैट्स को कैसे करें Signal ऐप पर ट्रांसफर:

  1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Signal ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद Signal पर ग्रुप क्रिएट करना होगा। इसमें आपको कम से कम एक व्यक्ति को जोड़ना होगा।
  2. इसके बाद आपको Signal की ग्रुप सेटिंग्स में जाना होगा। फिर आपको यहां दिए गए Group link विकल्प पर टैप करना होगा।
  3. इसके बाद आपको ग्रुप लिंक पर दिए गए टॉगल को ऑन करना होगा। फिर Share पर टैप करें। यहां आपको एक ग्रुप लिंक प्राप्त होगा।
  4. इस लिंक को एक्सेस करने वाला कोई भी यूजर एडमिन की परमीशन के बाद ही Signal ग्रुप में चैट कर सकता है। Signal कंपनी ने यह बताया है कि एडमिन किसी भी समय लिंक को बंद कर सकता है। WhatsApp ही नहीं, बल्कि एडमीन यूजर्स को ऑनबोर्ड लाने के लिए अन्य ऐप्स में भी इस लिंक को शेयर कर पाएंगे।
  5. Also read: WhatsApp, Signal या फिर Telegram! कौन है सबसे बेहतर और Secure

इसके लिए Signal ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें कंपनी ने कहा था कि बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि अपनी ग्रुप चैट को अन्य ऐप से सिग्नल में कैसे ट्रांसफर करें। ऐसे में यह नया फीचर इसके लिए एक शानदार तरीका है। अपनी पसंद के मौजूदा चैट ऐप में एक ग्रुप लिंक को ड्रॉप करें

Also Read: What is signal app – सिग्नल app क्या है

1 thought on “WhatsApp ग्रुप को Signal ऐप पर कैसे ले जाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *