हार्डवेयर इवेंट के एक दिन पहले लीक हुई प्रोडक्ट की तस्वीरें, डुअल स्क्रीन डिवाइस भी हो सकता है लॉन्च

Uncategorized

गैजेट डेस्क. न्यूयॉर्क में 2 अक्टूबर को माइक्रोसॉफ्ट का हार्डवेयर इवेंट आयोजित किया जाएगा। इवेंट शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी है लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही तीन सर्फेस प्रोडक्ट की तस्वीरें लीक हो चुकी है। इसमें सर्फेस प्रो 7, सर्फेस लैपटॉप 3 (13 इंच), सर्फेस लैपटॉप 3 (15 इंच) और एआरएम पावर्ड सर्फेस डिवाइस शामिल है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने इवेंट में इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ ही दो स्क्रीन वाला सर्फेस प्रोडक्ट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ऑफिशियल डिटेल के लिए हमें कल तक इंतजार करना होगा।

ो

(सर्फेस लैपटॉप 3 (13 इंच और 15 इंच))

टिप्सटर इवान ब्लास ने सर्फेस प्रो 7, सर्फेस लैपटॉप 3 (13 इंच और 15 इंच) की तस्वीरें लीक की है। इसे पिछले साल लॉन्च हुए सर्फेस प्रो 6 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है हालांकि इसमें डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें फुली फंक्शनल हिंज, ट्रेडिशनल बेजल्स डिस्प्ले और साइड में पोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी और टाइप ए पोर्ट के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। इसी के साथ डिटेचेबल की-बोर्ड दोबारा अपना कमबैक कर रहा है, इसके डिजाइन और मेमोरी में अपडेशन देखने को मिलेगा।

सर्फेस प्रो 7

(सर्फेस प्रो 7)

इसी के साथ सर्फेस लैपटॉप 3 (13 इंच और 15 इंच) के रेंडर इमेज भी लीक हुए। इसका डिजाइन सर्फेस प्रो 2 से मिलता जुलता होगा। यह देखने में पारंपरिक लैपटॉप से मिलता जुलता होगा हालांकि इसमें बेहद पतला फ्रेम देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक 15 इंच वाले वर्जन में सर्फेस पेन सपोर्ट देखने को मिलेगा।

ो

(एआरएम पावर्ड सर्फेस)

ब्लास ने एआरएम पावर्ड सर्फेस डिवाइस का रेंडर भी लॉन्च किया। इसमें फ्लिप स्टैंड डिजाइन और सर्फेस पेन सपोर्ट मिलेगा। टिप्सटर के मुताबिक इन प्रोडक्ट के साथ दो स्क्रीन वाला डिवाइस भी लॉन्च किया जाएगा हालांकि इसकी कोई तस्वीर लीक नहीं की गई है।

2 अक्टूबर को होने जा रहे इस इवेंट में सर्फेस बुक 3 की भी लॉन्च होने की उम्मीद है। यह निविडिया जीफोर्स आरटीएक्स जीपीयू से लैस होगा। इसके अलावा सभी डिवाइस 10th जनरेशन इंटेल कोल प्रोसेसर और यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट पोर्ट देखने को मिल सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्फेस लैपटॉप 3 (13 इंच और 15 इंच)
सर्फेस प्रो 7
एआरएम पावर्ड सर्फेस
]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *