मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर, टॉप-20 में अकेले भारतीय; 10.8 करोड़ के साथ ओबामा शीर्ष पर

Uncategorized

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्सकी संख्या सोमवार को5 करोड़ हो गई। सबसे ज्यादा फॉलोअर की लिस्ट में मोदी 20वें नंबर पर हैं। वे टॉप-20 में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। विश्व के बड़े नेताओं में मोदी अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर पीछे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। मोदी ने जनवरी 2009 ने ट्विटर जॉइन किया था। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी की ट्विटर पर प्रसिद्धि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ज्यादा बढ़ी है।

भारत में मोदी के बाद केजरीवाल दूसरे नंबर पर
भारतीय नेताओं में मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 54 लाख से ज्यादा हैं। जबकि गृह मंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हैं। 1 करोड़ 41 लाख फॉलोअर के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चौथे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। राहुल के 1 करोड़ 6 लाख फॉलोअर हैं।

नंबरनेताफॉलोअर
1.नरेंद्र मोदी5 करोड़
2.अरविंद केजरीवाल1.54 करोड़
3.अमित शाह1.52 करोड़
4.राजनाथ सिंह1.41 करोड़
5.राहुल गांधी1.06 करोड़

अंतरराष्ट्रीय सर्वे 2018 में मोदी तीसरे स्थान पर रहे थे
पिछले साल एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में मोदी दुनिया के तीन सबसे बड़े नेताओं में शामिल हुए थे। यह वार्षिक सर्वे गैलप इंटरनेशन ने 50 देशों के नेताओं को लेकर किया था। सर्वे में मोदी को तीसरा स्थान मिला था। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दूसरे स्थान पर रहे थे। मोदी ने सर्वे में चीन के शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश की तत्कालीन प्रधानमंत्री थेरेसा मे और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को पीछे छोड़ा था।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Narendra Modi Twitter: PM Narendra Modi followers on Twitter Donald Trump Twitter Barack Obama Twitter
Narendra Modi Twitter: PM Narendra Modi followers on Twitter Donald Trump Twitter Barack Obama Twitter
]]>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *