Reddit China Demolishes Mosque, Builds Public Toilet

चीन में मस्जिदों से हटाए जा रहे गुंबद और इस्लामिक प्रतीक, मस्जिद को तोड़कर पब्लिक टॉयलेट में बदला

Ezeonsoft Tech News Politics WORLD-NEWS
Xinjiang: China razes Uyghur mosque, builds public toilet on the site. -  Vipul Makwana - YouTube

चीन (China) में धार्मिक अप्लसंख्यकों (Relegious Minorities) खासकर उइगर मुस्लिमों (Uyghur Muslims) पर अत्याचार और दमन की नीति लगातार जारी है। अब इससे एक कदम औऱ आगे बढ़ते हुए चीन ने अपने कई क्षेत्रों में इस्लाम के प्रभाव को कम करने के लिए मस्जिदों के शक्ल और उनके आकार-प्रकार में बदलाव करना शरू कर दिया है। इसके तहत चीन में मस्जिदों के गुंबद और अन्य सजावटी हिस्से हटाए जा रहे हैं। हाल ही में चीन ने निंगजिया प्रांत के नानगुआन मस्जिद (Nanguan Mosque in Ningxia province) का अरब स्टाइल का गुंबद और मीनारें तोड़ दी हैं और इसे दूसरे कलर से रंग दिया है।

China removes domes, minarets from largest mosque in Ningxia Hui region
China demolishes mosque to construct public toilet in Xinjiang,But Nobody  Say Single Word To China ? - YouTube

इस मस्जिद की नई और पुरानी तस्वीरें चीन में ब्रिटिश मिशन की डिप्टी चीफ क्रिश्चियन स्कॉट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। क्रिस्टिना स्कॉट ने सोशल मीडिया पर जो नई फोटो शेयर की है, उसमें नानगुआन मस्जिद बिना गुंबद के दिख रही है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, मस्जिद पहले हरे रंग की थी और इसमें एक गुंबद भी मौजूद था, लेकिन अब इस पर से सभी इस्लामी प्रतीक हटा दिए गए हैं। उन्होंने लिखा कि ट्रिप एडवाइजर (Trip advisor) लोगों को इस मस्जिद में घूमने की सलाह देता है, लेकिन यहां किसी भी व्यक्ति को घूमने की इजाजत नहीं है। मस्जिद का शक्ल बदला जाना निराशाजनक है।

Also Read : दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं?

China razes mosque in Xinjiang, reportedly builds public toilet in its place

कल्चरल व्हाइटवाश कैंपेन चल रहा

आपको बता दें कि चीन ने धार्मिक कट्टरता से निपटने के लिए वर्ष 2016 से ही कल्चरल व्हाइटवाश अभियान (Cultural White wash campaign) चलाया हुआ है। इसके तहत Little Mecca के नाम से फेमस शहर लिनझिआ की मस्जिद में अरब देशों की तर्ज पर बनाए गए गुंबद को हटा दिया गया है। अब यहां से हर मस्जिद के गुंबद को तोड़ा जा रहा है। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग के चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद से ही चीन में धार्मिक स्थलों के खिलाफ अभियान में तेजी आ गई थी। बीते कुछ सालों से चीन में धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के मामले बढ़े हैं। धार्मिक स्थलों को कम्युनिस्ट पार्टी के हिसाब से बदलने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं तिब्बती बच्चों को बौद्ध धर्म की शिक्षा लेने से भी रोका जा रहा है।

China Starts Converting Mosques Into Public Toilets

मस्जिद को पब्लिक टॉयलेट में बदला

चीन में चर्च और मस्जिद से जुड़ी कई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग के अतुश सुंथग गांव में एक मस्जिद (Tokul mosque torn down) को पब्लिक टॉयलेट में बदल दिया गया, जबकि दो मस्जिदों को गिरा दिया गया। चीन में मुस्लिमों के खिलाफ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार (CPP) के खिलाफ मुस्लिमों पर अत्याचार के आरोप लग रहे हैं। शिनजियांग प्रांत में उइगरों की संस्कृति को खत्म करने के लिए मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप भी चीन पर लग रहा है जहा 10 लाख से अधिक उइगर मुसलमानों को डिटेंशन कैंप में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *