
चूरमा भारत का एक लोकप्रिय पकवान है जो की विभिन्य राज्यों मे लोग पसंद करते हैं चूरमा भारत के हरियाणवी, राजस्थानी, बिहारी, उत्तर प्रदेसी और अवधी व्यंजन है। पंजाब में, पकवान को चुरी कहा जाता है। यह मोटे पिसे हुए गेहूं को पीसकर घी और चीनी के साथ पकाया जाता है।
राजस्थान में चूरमा कई तरह से बनाया जाता है। यह या तो बाजरे या ‘गेहू’ से बनी रोटी को चूर चूर कर के देसी घी और चीनी (शक्कर / खंड / बूरा / कसार) या गुड़ के टुकड़ों के साथ मसल कर बनाया जाता है। इसे आमतौर पर घी के साथ कढ़ी, दाल/दाल के साथ खाया जाता है।
चूरमा क्या होता है ?
चूरमा भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है जो गेहूं, जव, बाजरे की बनी रोटी का घी, चीनी या गुड मे भुना हुआ चुरा होता है |

चूरमा को खाने से शरीर मे ताकत आती है और यह स्वस्थ के लिए लाभकारी भी होता है खाने मे इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है | एक भुना हुआ हल्का मीठा नास्ता जो आपका दिन बना दे