आधार-कार्ड-पर-मोबाइल-नंबर-ऐसे-करें-अपडेट-बेहद-आसान-है-तरीका

mAadhaar ऐप के जरिए आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करना हुआ आसान, पढ़ें पूरा प्रोसेस

Android Ezeonsoft Tech News Tips and Tricks

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हर व्यक्ति को आधार का अधिकार दिया है। देश के हर नागरिक के पास यह 12-डिजिट का यूनिक नंबर होता है। इसे किसी भी व्यक्ति के लिए एक वैध प्रूफ माना जाता है। लेकिन कई बार आधार कार्ड बनवाने में हमसे गलती हो जाती है जिसके चलते हमारे कार्ड पर गलत डिटेल्स छप जाती हैं। इसे एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी वैध माना गया है। ऐसे में अगर इस पर गलत एड्रेस छप जाए तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते हम आपको आधार कार्ड का एड्रेस किस तरह अपडेट किया जाए इसकी जानकारी दे रहे हैं।

सबसे अहम बात यह कि आपको आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर पर बैठकर अपने स्मार्टफोन से भी इसे चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले आपको Google Play Store में जाकर mAadhaar ऐप डाउनलोड करनी होगी। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों में ही उपलब्ध है।

2. ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करें। यहां आपको कुछ स्क्रॉल्स दिखाए जाएंगे। इन्हें skip कर दें।

3. इसके बाद आपकी स्मार्टफोन स्क्रीन पर Welcome to mAadhaar लिखा दिखाई देगा। इसके नीचे से आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा और Continue पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपसे आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। उसे एंटर कर Next पर टैप कर दें।

5. अब आपके रजिस्टर फोन नंबर पर एक OTP आएगा उसे एंटर करें। इसके बाद Submit पर टैप कर दें।

Samsung Galaxy M31 या Redmi Note 8 Pro, 64MP कैमरे वाले किस स्मार्टफोन को खरीदें?

6. यहां सबसे पहले आपको Register my Aadhaar पर टैप करना होगा। इससे आप ऐप में अपना आधार रजिस्टर कर पाएंगे।

7. अब आपको 4 डिजिट का पिन एंटर करना होगा। इसे कंफर्म करने के लिए दो बार एंटर करना होगा। इसके बाद आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा इसे एंटर करें।

8. इसके बाद फिर से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे एंटर कर Verify कर दें।

9. अब आपको जो स्क्रीन दिखाई देगी उसमें सबसे ऊपर आपका आधार कार्ड होगा और नीचे कुछ विकल्प दिए गए होंगे।

16GB RAM और 108MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S20 Ultra, क्या iPhone Pro Max से है बेहतर?

10. एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको सबसे नीचे दिए गए चार विकल्प Services, My Aadhaar Enrolment centre, More में से Services पर टैप करना होगा।

11. यहां आपको 12 विकल्प दिए गए होंगे जिसमें से एक विकल्प Update Address Online का होगा। इस पर टैप कर दें।

12. अब आपको अपना आधार नंबर एंटर कर Security captcha डालना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए Request OTP पर टैप कर दें।

13. एक बार फिर से आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे एंटर कर Verify पर क्लिक कर दें।

14. अब जो स्क्रीन ओपन होगी उसमें आपके पूछा जाएगा कि आप कैसे अपना एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं। यहां आपको via Address Proof और via Secret Code का विकल्प मिलेगा। इसमें से आप via Address Proof पर टैप कर दें।

15. इसके बाद आपको अपने एड्रेस की डिटेल्स बिना गलती किए भरनी होंगी। आप इसका प्रीव्यू भी कर सकते हैं।

16. इसके बाद आपसे एड्रेस प्रूफ मांगा जाएगा। यह सबमिट करें और Verify पर टैप कर दें।

17. आपको बता दें कि आधार का एड्रेस बदलने में कुछ दिन का समय लग सकता है।

18. एड्रेस बदलने का स्टेटस आप mAadhaar ऐप में ही मौजूद Aadhaar Update History विकल्प में देख पाएंगे।

1 thought on “mAadhaar ऐप के जरिए आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करना हुआ आसान, पढ़ें पूरा प्रोसेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *