women smoking

कौन से भारतीय राज्य की स्त्रियां सबसे खूबसूरत होती हैं?

Life

इससे पहले कि हम ये जानें कि किस राज्य की स्त्रियाँ सबसे सुन्दर होती हैं,हमें निर्धारित करना होगा की सुन्दरता का पैमाना क्या है?

यदि सुन्दरता का पैमाना रंग से है तो बेशक उन स्थानों जहाँ ठंड होती है, अवश्य वहाँ गोरे-चिट्टे लोग मिलेंगे उनमें कुछ सुन्दर भी होंगे। और यदि असित त्वचा को हम सुन्दरता में नहीं देखते तो छत्तीसगढ़, झारखंड की स्त्रियों के साथ बहुत अन्याय होगा, सुन्दरता वहाँ भी व्याप्त है। यदि हमारा पैमाना श्यामक है तो भारत के दक्षिणी राज्य इल्यै-अइय्यो में मोती बिखरते हैं, वहाँ भी कुछ सुन्दर भवानियाँ अवश्य हैं। यदि डील-डौल को पैमाना मानेंगे तो हरियाणा, पंजाब में आपको कुछ सुन्दरता के उदाहरण मिलेंगे जिनके मुखमंडल उनके कदमों से औसतन साढ़े पाँच फुट की ऊँचाई पर होंगे। डील के मुआमले में बंगाली बाला अधिकतर कम लम्बाई में मिलेंगी किन्तु कुछ सुन्दर बाला वहाँ भी हैं जिनका कोई सानी नहीं। वहीं कुछ की मधुर वाणी मात्र दीवाना बना सकती है जिनका किसी राज्य से कोई लेना-देना ही नहीं, वह कोई बंजारन भी हो सकती है।यदि पैमाना नाक-नक्श से हो तो पहाड़ी क्षेत्रों की कन्याएँ मन मोह लेंगी हलाँकि वहाँ भी सुन्दरता के कुछ ही उदाहरण मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें :- 9000 साल पहले लड़कियां कैसी दिखती थी?

जिस प्रकार प्रकाश व अन्धेरे का साथ है, सर्वज्ञ व अज्ञ का साथ है ठीक उसी प्रकार सुन्दरता और कुरूपता का चोली-दामन का साथ है। बहुत अच्छी बात है कि ये दोनों परस्पर साथ ही मिलेंगे अन्यथा कोई राज्य मात्र सुन्दरता के मुआमले में देश बनाने के लिए अडिग हो जाता। ध्यान दीजिएगा मैने प्रत्येक स्थान ‘कुछ’ सुन्दरता का वर्णन किया एसा इसलिए क्योंकि किस को कौन भा जाए आप और हम तय नहीं कर सकते। व्यक्ति में जिस भी चीज की कमी होती है तलाश उसी की भरपाई करने की करता है अतः सबके स्वाद भिन्न हैं। सुन्दरता के साथ ‘कुछ’ का आशय यही है कि सुन्दरता का पैमाना आप रूप-रंग के लिए तो बना सकते हैं किन्तु एक सुन्दरता शरीर के भीतर आत्मा, मन, हृदय की होती है जिसे हम नहीं माप सकते इसलिए इन्सान की कद-काठी, रूप-रंग सुन्दरता के मात्र सहायक अंग हैं सिर्फ इनके होने से कोई स्त्री या पुरुष सुन्दर नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें :- नहाने के साबुन पर टॉयलेट सोप क्यों लिखा हुआ होता है?

मेरे अनुसार वह स्त्री जो चरित्र के साथ, सुन्दर तन, सुन्दर मन और हृदय को रखती है वही ‘सुन्दरता’ की मूरत है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई मनुष्य सदा सुन्दर रह ही नहीं सकता इसलिए जो जिस समय जब भी भा जाए वही सुन्दर है। और मै यह तय करने में स्वयं को बहुत छोटा समझता हूँ या मेरी औकात ही नहीं यह निर्णय लेने की कि, कौन से राज्य की कौन स्त्री वाकई सुन्दर है।

धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें :- अपने चेहरे को कम उम्र का कैसे बनाये रखें? How to keep your face young?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *