with-powerful-batteries-here-are-some-affordable-smartphones

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले Smartphones, यहां देखें पूरी लिस्ट

Android Apps News Ezeonsoft Tech News Gadgets Market News

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2020 की शुरुआत स्मार्टफोन बाजार के लिए अच्छा नहीं रही, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण डिवाइस की बिक्री में भारी गिरावट आई थी। साथ ही बाजार को बहुत नुकसान भी हुआ था। लेकिन इन सब के बावजूद टेक कंपनियों ने खास फीचर से लेस स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने जमकर खरीदा था।

वो 5 मोबाइल ऐप कौन से हैं जो हर किसी के फोन में अवश्य होने चाहिए?

वहीं, अब एनालिटिक्स कंपनी Omdia ने इन स्मार्टफोन की सेल को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिससे जानकारी मिली है कि इस वर्ष की पहली छमाही में ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा Apple, Samsung और Xiaomi के मोबाइल बिकें हैं। तो चलिए जानते हैं दुनिया के दस सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन के बारे में…   

Apple iPhone 11

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 2020 के पहले छह महीनों में iPhone 11 के 37.7 मिलियन यूनिट सेल किए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल यानी 2019 में iPhone 11 सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना था। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है।

Twitter चलाने के लिए देने होगे पैसे

Samsung Galaxy A51

सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की सूची में Samsung Galaxy A51 दूसरे स्थान पर है। 2020 के पहले छह महीनों में Samsung Galaxy A51 के 11.4 मिलियन यूनिट बेचे गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपए है। 

Mi, Redmi, Poco को मिला MIUI अपडेट, बैन ऐप अपने-आप हो जाएंगे अनइंस्टॉल

Xiaomi Redmi Note 8

सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की सूची में Redmi Note 8 शामिल है। इस स्मार्टफोन को तीसरा स्थान मिला है। कंपने बीते छह महीनों में Redmi Note 8 के 11 मिलियन यूनिट बेचे हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,799 रुपए है। 

Xiaomi Redmi Note 8 Pro

Redmi Note 8 Pro इस सूची में चौथे स्थान पर है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल खास गेमिंग लवर्स के लिए पेश किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपए है। 

Apple iPhone SE

सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की सूची में iPhone SE पांचवें स्थान पर है। 2020 के पहले छह महीनों में iPhone SE के 8.7 मिलियन यूनिट बेचे गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 37,900 रुपए है। 

Apple iPhone XR

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone XR सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस की सूची में छठे स्थान पर है। 2020 के पहले छह महीनों में iPhone XR के 8 मिलियन यूनिट बेचे गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 47,500 रुपए है। 

Apple iPhone 11 Pro Max

सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में iPhone 11 Pro Max सातवें स्थान पर है। कंपनी ने 2020 के पहले छह महीनों में iPhone 11 Pro Max के 7.7 मिलियन यूनिट्स बेचे हैं। कीमत की बात करें तो यह फोन 1,11,600 रुपए के प्राइस टैग के साथ बाजार में उपलब्ध है।

Google का बड़ा फैसला, 2 gb ram तक के फोन को नही मिलेगा अपडेट

Xiaomi Redmi 8A

सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में शाओमी का बजट रेंज वाला डिवाइस Redmi 8A आठवें स्थान पर है। कंपनी ने 2020 के पहले छह महीनों में Redmi 8A के 7.3 मिलियन यूनिट्स बेचे हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,499 है।    

Xiaomi Redmi 8

Redmi 8 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की सूची में नौवें स्थान पर है। कंपने बीते छह महीनों में Redmi 8 के 6.8 मिलियन यूनिट सेल किए हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए है।

Apple iPhone 11 Pro

iPhone 11 Pro सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में दसवें स्थान पर है। कंपने बीते छह महीनों में iPhone 11 Pro के 6.7 मिलियन यूनिट सेल किए हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,06,600 रुपए है।

जिओ ग्लास क्या है और इसकी भारत में कीमत कितनी है?

1 thought on “ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले Smartphones, यहां देखें पूरी लिस्ट

  1. Greetings! Very helpful advice in this particular post!

    It is the little changes that will make the most significant changes.
    Many thanks for sharing!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *