tulshi ke labh

पीपल के अलावा कौन-कौन से वृक्ष रात को ऑक्सीजन छोड़ते हैं?

Ezeonsoft Tech News Life

1. घृत कुमारी या अलो वेरा/ एलोवेरा (ALOE VERA)

जब भी लाभ के साथ पौधों की सूची बनाई जाती है, तो एलो वेरा हमेशा चार्ट में सबसे ऊपर होता है। घृत कुमारी या अलो वेरा/एलोवेरा, जिसे क्वारगंदल, या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है | हवा में सुधार करने वाले पौधों में से एक के रूप में सूचीबद्ध, एलो वेरा रात में ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है और आपके जीवन की दीर्घायु को बढ़ाता है। यह लगभग एक-नो-मेंटेनेंस पौधा है और बहुत सारे सौंदर्य लाभों को भी पूरा करता है।

ऐसा कौनसा फल है जो हर तरफ से बंद होता है लेकिन उसके अंदर कीड़े होते हैं?

शीघ्रपतन होने में क्या चीजें जिम्मेदार हैं?

2. सांप के पौधे (SNAKE PLANT)

दुनिया में एक ऐसा पौधा भी है, जो जमकर ऑक्सीजन देता है, जिसे लोग बालकनी से बेडरूम तक सजाते हैं | लेकिन उसे नाम बड़े अजीब से दिए गए हैं| ‘सांप का पौधा’ और ‘सास की जबान’ ऐसा शायद इस पौधे की डिजाइन और सहनशक्ति की वजह से कहा जाता है| Snake plant बहुत सहनशील होता है, उसे मारना बहुत मुश्किल होता है|

शिवलिंग पर रोज़ाना हज़ारों लीटर दूध की बर्बादी उचित हैं?

स्नेक प्लांट यानी सास की जबान इतना कठोर पौधा है कि इसे चाहे जितना इग्नोर कीजिए, ये खूबसूरत होता जाता है | इसके मोटे, नुकीले, तलवार के आकार के 18 इंच तक के पत्ते हो सकते हैं| इसके फूल क्रीम कलर के बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते हैं | जड़ की गांठों से इसका प्रजनन होता है| यानी जड़ों से और पौधे निकलते हैं और फैलते हुए सीमा पार कर जाते हैं|

3.ऑर्किड (ORCHID)

आर्किड, पौधों का एक कुल है जिसके सदस्यों के पुष्प अत्यंत सुंदर और सुगंधयुक्त होते हैं। आर्किडों को ठीक ही पुष्पजगत् में बड़ी प्रतिष्ठा प्राप्त है, क्योंकि इनके रंग रूप में विलक्षण विचित्रता है।

सुंदर और फायदेमंद, ऑर्किड आपके बेडरूम के कोने में बसने के लिए एक आदर्श विकल्प है। रात के दौरान ऑक्सीजन का उत्सर्जन करने के अलावा, ऑर्किड्स पेंट (Paint) में पाए जाने वाले ज़ाइलिन – प्रदूषक (xylene – pollutant) को भी गायब कर देते हैं और सांस लेने के लिए कमरे को ताज़ा हवा से भर देते हैं।

4. तुलसी (TULSI)

तुलसी को हिन्दू धर्म में पूजा जाता है| इसे सिर्फ पौधे के रूप में नहीं बल्कि घर में भगवान के रूप में माना जाता है| इसके घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ यह कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है| आयुर्वेद में तुलसी का महान योगदान है.

तुलसी, अन्य पौधों जैसे पीपल के पौधे, ऑर्किड, नीम के पेड़, एलोवेरा इत्यादि रात के दौरान ऑक्सीजन उत्सर्जन करते हैं।

धन्यवाद |

मनुष्य के मस्तिष्क में विचार कहाँ से आते हैं? आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक मतों का वर्णन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *