सोंठ के क्या फायदे हैं?

सोंठ के क्या फायदे हैं?

Ezeonsoft Tech News Life Science Tips and Tricks

सोंठ अदरक को सुखाकर बनायी जाती है। सोंठ का इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। अदरक की तरह सोंठ की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए इसका प्रयोग सर्दियों में अधिक किया जाता है।

Also read:5G नेटवर्क से स्वास्थ्य ख़राब होगा या ये अज्ञानता की बाते है?

सर्दी जुकाम में सोंठ के लाभ

सोंठ को सर्दी जुकाम के इलाज में प्रयोग किया जाता है। ठंड लगने पर दिन में कई बार सोंठ से बनी चाय का सेवन करने से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त सोंठ, लौंग और नमक का पेस्ट बना लें। सर्दी से बचने के लिए आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।

Also read: जीवन क्या है लोग जीवन को क्यों जी नही रहें हैं

सिरदर्द में सोंठ के लाभ

सोंठ का सेवन करने से सिरदर्द के अतिरिक्त माईग्रेन की वजह से होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। क्योंकि सोंठ में आयरन व फाइबर जैसे पौषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

सोंठ में जिंजरोल नामक तत्व होता है जिसकी वजह से शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुँचती है। सोंठ का सेवन करने से अल्जाइमर से भी छुटकारा मिल सकता है।

Also Read: कटहल के फायदे, उपयोग और नुकसान क्या हैं?

वजन कम करने के लिए

आप वजन घटाने के लिए गर्म पानी में आधा चम्मच सोंठ मिलाकर एक स्वादिष्ट काढ़ा तैयार कर सकते हैं। सोंठ अदरक का ही पाउडर है। अदरक लिपिड प्रोफाइल को कम कर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

इसके अतिरिक्त सोंठ में थर्मोजेनिक गुण होते हैं जोकि फैटबर्नर की तरह काम करते है साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं।

Also read: क्या अवसाद (डिप्रेशन) वास्तविक होता है?

गर्भावस्था में सोंठ का सेवन

प्रेग्नेंसी में सोंठ का सेवन लाभदायक होता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस यानी सुबह होने वाली घबराहट से निजात मिलती है।

सोंठ अदरक का चूर्ण है और एक शोध में इस बात का पता चला है कि अदरक प्रेगनेंसी के दौरान मतली और उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करने का काम कर सकती है।

प्रेग्नेंसी में सोंठ का सेवन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही करें।

Also read:भारतिए लोगों के चेहरे बायीं तरफ टेढ़े हो रहे हैं

गले की खराश मे

सोंठ को दूध में डालकर पीने से गले की खराश में राहत मिलती है। साथ ही सोंठ गले के इन्फेक्शन को भी दूर करती है। सोंठ डालकर उबाला हुआ दूध अगर ठंडा करके पिया जाये तो हिचकी में भी आराम मिलती है।

Also read: तेरहवीं सिर्फ भारत मे क्यों मनाई जाती है?

ूजन दूर करने में लाभकारी सोंठ

सूजन बहुत सी बीमारियों व दर्द का कारण होती है। सूजन दूर करने में सोंठ उपयोगी हो सकती है। इसके लिए सोंठ को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी का सेवन करें।

अदरक से बनी सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द के साथ-साथ सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Also Read: डीएनए DNA की खोज किस ने की?

सोंठ-के-लाभ

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए

सोंठ के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सोंठ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त सोंठ में करक्यूमिन और कैप्साइसिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कण के प्रभाव को कम करते हैं। इस प्रकार यह प्रतिरक्षा प्रणाली पर तनाव कम करने में मदद करता है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Also read: आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति का पेट निकला हुआ है, पेट को कम करने के लिए कौन सा योगासन/food उपयुक्त रहेगा?

डायबिटीज में सोंठ के लाभ

मधुमेह के मरीज सुबह खाली पेट पानी के साथ सोंठ व नमक मिलाकर ले सकते हैं। इससे शुगर लेबल कंट्रोल में रहता है।

अदरक में एंटी-डायबिटिक, हाइपोलिपिडेमिक और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं जो मधुमेह के रोगियों में शुगर की मात्रा को संतुलित करने का काम कर सकते है। इसलिए अदरक से बनी सोंठ डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभदायक है।

Also reaD: कुछ लोग हमें बैंगन नहीं खाने की सलाह क्यों देते हैं?

मुंहासों में सोंठ के लाभ

सोंठ में एन्टी बैक्टेरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टेरिया को खत्म कर देते हैं। दूध व सोंठ का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगायें। थोड़ी देर बाद सादे पानी से चेहरा धो दें। इसके अलावा अदरक का उपयोग मुंहासों को दूर करने वाली क्रीम में भी किया जाता है।

Also Read: ‘वैक्सीन से नहीं रुकेगा कोरोना वायरस, फैलती रहेगी बीमारी’

पेट सम्बन्धी समस्याओं में

सोंठ का इस्तेमाल पेट से जुड़ी हुई कई समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त, अपच, पेट फूलना, पेट में जलन, गैस, गैस्ट्रिक अल्सर, मतली और उल्टी का इलाज करने के लिए किया जाता है। सोंठ को छाछ के साथ पीना फायदेमंद है। इसके अलावा सोंठ फाइबर से समृद्ध होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Also Read: तुलसी के अलावा कौन से पौधे हैं जो हर घर में अवश्य होने चाहिए और क्यों ?

ोंठ का प्रयोग कैसे करें (How to Use Ginger Powder)

Also read: सभ्यता के नाम पर हमारे पास क्या है?

सोंठ का उपयोग सबसे अधिक मसाले के रूप में किया जाता है। साथ ही सोंठ के लड्डू भी काफी प्रचलित है।

स्वादनुसार सोंठ को चाय में भी डाला जा सकता है। चाय का स्वाद बढ़ाने और खुशबू के लिए ताजा सोंठ का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त सोंठ को सूप में मिलाकर भी सेवन किया जाता है।

Also read: दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं?

सोंठ के नुकसान (Side Effects of Ginger Powder)

सौंठ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसके अधिक सेवन से नुकसान हो सकते हैं। सोंठ के कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं:-

Also read: ऐसी कौन सी चीज़ है जो 100 अंडो से भी ज्यादा ताकत देती है?

सोंठ को जरूरत से ज्यादा खाने से पेट में परेशानी जैसे पेट में जलन, दस्त व गैस आदि हो सकती है। इसके अतिरिक्त सीने में जलन भी महसूस हो सकती है।

यदि किसी को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो उसे अदरक या सोंठ का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ अगर कोई गॉल्स्टोन (पित्ताशय की पथरी) से पीड़ित है तो उसे भी इसके सेवन से परहेज करना चाहिए

   उम्मीद है कि आप समझ गये होंगे कि सोंठ स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है। इसलिए उचित मात्रा में लेकर इसके फायदे उठाये जा सकते हैं।

धन्यवाद

Also read: प्रतिरक्षण( इम्‍युनिटी) बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक उत्पाद कौन से हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *